फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सालय मे कोई मे असुविधा हो सीधे करे सम्पर्क:जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रविवार को सरकारी अस्पताल में प्रेसवार्ता की। कहा कि रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में रोजाना सैकड़ों मरीज आते हैं। इनमें स्थानीय रोगियों के साथ ही सल्ट, बेतालघाट, धूमाकोट, कोटाबाग क्षेत्र के मरीज भी शामिल रहते हैं। इसलिए सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना, नैनीताल के विधायक संजीव आर्या से भी इस चिकित्सालय में सुविधा बढ़ाने के लिए सामूहिक पहल की जाएगी। अस्पताल की समस्या के निराकरण के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से भी वार्ता की जाएगी। वहीं प्रभारी सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने कहा कि सभी संसाधनों का सदुपयोग किया जा रहा है। यदि चिकित्सालय में किसी को कोई असुविधा हो तो वह तुरंत सीएमएस के कार्यालय में संपर्क करे। किसी भी जांच में हो रही परेशानी या चिकित्सा स्टाफ अभद्रता की सूचना भी तत्काल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें