जैन संतों का चतुर्मास आरंभ
सितारगंज। एसएस जैन सभा की ओर से जैन स्थानक में शनिवार से जैन संतों का चतुर्मास आरंभ हो गया है। प्रवचन प्रभावक रोहिता मुनी जी महाराज और तरुण तपस्वी श्रेयांश मुनी जी महाराज ने विशाल धर्मसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गुरुओं की शरण में जीवन सुखी हो जाता है। लुधियाना, गन्नौर, रुद्रपुर, बिलासपुर आदि शहरों से जैन धर्म के अनुयायी सत्संग में पहुंच रहे हैं। इस मौके पर सभा के प्रधान सत्यनारायण जैन, गुरमेल जैन, शिवकुमार मित्तल, रोशन लाल अग्रवाल, नरेश कंसल, सुरेश जैन, पवन जैन, मुकेश गर्ग, भीमसेन गर्ग, रोहित गर्ग, संजय जैन, राजेश बिंदल, सुशील जैन आदि थे।