फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को पुलिस सुरक्षा दिए जाने के आदेश

विज्ञापन
court demo pic
विज्ञापन
प्रेमी युगल को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश
विज्ञापन

नैनीताल। हाइकोर्ट ने बहादराबाद (हरिद्वार) निवासी प्रेमी युगल को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश एसएसपी हरिद्वार को दिए हैं।
शुक्रवार को वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा एवं न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी अशित गोला और आरोही ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वे दोनो बालिग है और अपनी मर्जी से 20 जून 2017 को हिंदू रीत्रि से विवाह कर चुके है। 21 जून को रजिस्ट्रार हिंदू विवाह लक्सर से शादी का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया है। याचिका में कहा कि वह गैर मजहब से तालुक रखती है। इस वजह से उसके परिवार और समाज के लोग इस विवाह के विरुद्घ है। उन्हें अपनी जान का खतरा है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाइकोर्ट की खंडपीठ ने याचिकाकर्ताओं को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश एसएसपी हरिद्वार को दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें