दीपक गोस्वामी बने राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष
गरुड़ (बागेश्वर)। राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी ने विकास खंड गरुड़ के मूल निवासी दीपक गोस्वामी को राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। गोस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत करने पर कमल चौधरी, शंकर सिंह सजवाण, दीपक खुल्बे, अभय नेगी, प्रकाश गोस्वामी, राजेंद्र नेगी, कुंदन सजवाण, मंगल सिंह, अंकित जोशी आदि ने खुशी जताई। वाहिनी के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि वह प्रदेश के हर ब्लॉक और नगर में वाहिनी का गठन करेंगे।