फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर सीजन को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
fire kullu
विज्ञापन
नैनीताल। वन विभाग हर साल 15 फरवरी से फायर सीजन की तैयारी करता है। विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए शनिवार को नैनीताल वन प्रभाग के डीएफओ बीजू लाल टीआर के नेतृत्व में प्राणी उद्यान के सभागार में बैठक हुई। इस दौरान डीएफओ ने कहा कि वन प्रभाग की सभी रेंजों में संयुक्त टीमें बनाकर आग की घटनाओं से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में आग रोकने के लिए टीमें 24 घंटे मुस्तैद रहेंगी। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने रेंजरों से कहा कि वह गश्त में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। यदि वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिले तो तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कार्रवाई की जाए। बैठक में एसडीओ दिनकर तिवारी, डीएसडी भूमि संरक्षण वन प्रभाग उमेश जोशी आदि वनाधिकारी थे।
विज्ञापन



वन विभाग में फायर सीजन की तैयारी शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें