फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब रिपोर्ट में भी नहीं हुआ बास्ती घटना का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। बास्ती गांव में हुई विषाक्त भोजन खाने से लोगों के बीमार पड़ने की घटना का फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट में नो केमिकल प्वाइजनिंग आने से स्पष्ट है कि खाद्य पदार्थ में कोई भी केमिकल या विषाक्त कण नहीं थे। मामले की जांच अभी चल रही है। जांच में भी कुछ ठोस प्रमाण मिलने की उम्मीद है। एसपी ने बताया कि बास्ती घटना के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच चल रही है। इधर फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट पर टकटकी लगाए बैठे ग्रामीणों को लैब की रिपोर्ट आने से निराशा हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अब मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए तभी घटना की असल वजह का पता चल सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें