हल्द्वानी। प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एसोसिएशन ने यूसीडीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अक्तूबर में देहरादून में होने जा रहे डेरी एंड एग्री एक्सपो के लिए सहयोग मांगा है। सोमवार को प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र रावत ने उत्तराखंड कोऑपरेटिव डेरी फेडरेशन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने यूसीडीएफ के अध्यक्ष राजवीर सिंह से देहरादून में 13 से 15 अक्तूबर तक प्रस्तावित डेरी एंड एग्री एक्सपो के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि इस एक्सपो में डेरी उद्योग से जुड़े किसानों के लिए सीखने को बहुत कुछ है। कहा कि इस एक्सपो में किसानों को नई तकनीक के बारे में भी बताया जाएगा।