रानीखेत (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेना की तरफ से कल 12 अगस्त को यहां चौबटिया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। दौड़ सुबह सात बजे से आयोजित होगी। नेशन फर्स्ट की थीम पर आधारित इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों में एकता, सद्भाव और राष्ट्रवाद की भावना को बढ़ावा देना है। सेना की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार यह दौड़ 12 श्रेणियों में आयेेजित होगी। सुबह सात बजे दौड़ प्रधान डाकघर और झूलादेवी मंदिर से शुरू होगी, जो चौबटिया के भड़गांव टैकरी पर संपन्न होगी। दौड़ में अव्वल रहने वाले और अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। मिनी मैराथन में रानीखेत, चौबटिया और आसपास के क्षेत्रों से सभी आयु वर्ग की महिला, पुरुष, बच्चे और वरिष्ठ नागरिक भाग ले सकते हैं।