हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन एवं खेल विभाग के समन्वय से स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में छह दिवसीय डी लाइसेंस कोर्स रविवार से शुरू हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने रविवार को स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कोर्स की औपचारिक शुरूआत की। इस कोर्स में विभिन्न प्रांतों के 24 प्रशिक्षक भाग ले रहे हैं। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से कोर्स संचालन के लिए कुंदन चंद्रा को भेजा गया है। इस मौके पर स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव अख्तर अली, संयुक्त सचिव शंकरलाल मौजूद रहे।