हल्द्वानी। परिवहन विभाग रोड टैक्स नहीं जमा करने वालों पर शिकंजा कसने जा रहा है। आरटीओ ने सभी प्रवर्तन अधिकारियों और जांच चौकियों को टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक सप्ताह इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की है। परिवहन विभाग का कई वाहन स्वामियों पर हजारों रुपये की बकाएदारी है। मार्च का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में शासन ने राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत आरटीओ राजीव मेहरा ने सभी प्रवर्तन अधिकारी और परिवहन जांच चौकियों को आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि रोड टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही प्रत्येक सप्ताह की गई कार्रवाई और वसूली की रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। साथ ही लापरवाही बरतने पर अधिकारियों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है।