हल्द्वानी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नैनीताल जनपद में शनिवार को कोरोना के 132 मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। वहीं, सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती तीन कोरोना रोगियों की मौत हो गई है। इनमें दो व्यक्ति नैनीताल जिले और एक ऊधमसिंह नगर का रहने वाला था। एसटीएच में कोरोना के 120 मरीज भर्ती हैं, इसमें 60 की हालत गंभीर है।