फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्बेट में दिखी दुर्लभ जंगल कैट

विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क रामनगर में मिली लैपर्ड कैट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में ढिकाला के फुलईचौड़ में बच्चे को सुरक्षित स्थान पर ले जाती जंगल कैट का दुर्लभ दृश्य देखा गया है। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने इसके चित्र अपने कैमरे में कैद किए। बताया कि इसे जंगली बिल्ली, रीड कैट या स्वापम कैट भी कहा जाता है। बिल्ली परिवार के वन्यजीव तेंदुआ, बाघ, जंगल कैट अपने बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करते रहते हैं, ताकि उनकी उपस्थिति छिपी रहे और वह बचे रहें। बाघ की ही तरह यह जीव भी अकेले रहना पसंद करता है और घात लगाकर छोटे जानवरों, पक्षियों का शिकार करता है। नजर आने पर यह खुद को घास या झाड़ियों में छिपा लेता है।
विज्ञापन


कॉर्बेट में दिखी दुर्लभ जंगल कैट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें