किच्छा में कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि टीचर कॉलोनी निवासी कल्लू पुरानी बरेली रोड पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। एसआई भूपाल सिंह विश्वकर्मा ने जब तलाशी ली तो उसके पास चार ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।