झिरना पर्यटन जोन में जिप्सी पर हमला करता हाथी।
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। हाइकोर्ट के निर्देश पर रिजॉर्टों में निजी तौर पर पाली जा रहीं हथिनियों को अधिग्रहीत करने के बाद आमडंडा डिपो में रखा गया है, लेकिन यहां उचित देखरेख नहीं हो पाने के कारण हथिनियों को एसओएस मथुरा भेजने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। नौ अगस्त 2018 को हाईकोर्ट के निर्देश पर रामनगर वन प्रभाग ने रिजॉर्टों से आठ हथिनियों को आमडंडा डिपो में रखा है। आठ महीनों से हथिनियों का सारा खर्च रामनगर वन प्रभाग उठा रहा है। इन आठ हथिनियों पर विभाग ने 80 लाख रुपये अधिक खर्च कर दिए हैं। वहीं बृहस्पतिवार को रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ बीपी सिंह ने बताया कि सभी हथिनियों को बेहतर इलाज के लिए एसओएस मथुरा भेजने के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
हथिनियों को मथुरा भेजने के लिए किया जा रहा पत्राचार