फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी, एलएलएम प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
exam
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने 2019 की एलएलबी, एलएलएम प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा सात अप्रैल को होना प्रस्तावित है। कुमाऊं विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. रितेश साह ने बताया कि 18 मार्च तक फीस जमा होगी। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के लिए 1250 रुपये का शुल्क एचडीएफसी बैंक के ई-पेंमेट के जरिए जमा करवाना होगा। विवि की वेबसाइट kunainital.ac.in पर भी आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को इसी साइट पर फॉर्म भी ऑनलाइन भरना होगा। इसके प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


कुमाऊं विवि : एलएलबी, एलएलएम प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें