बागेश्वर। राइंका रातिरकेटी के कक्षा नौ व 11 के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत शिखर मंदिर व लीती भेड़ प्रजनन केंद्र में जाकर उपयोगी जानकारी एकत्र की।
शिक्षक राम सिंह पयाल, प्रकाश पांडे ने बच्चों को जानकारी दी। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा मतदाता जागरूकता के तहत रैली निकाली व ग्रामीणों को जानकारी दी।