भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ विनीत कुमार ने जिले के आठ ब्लॉकों के बीडीओ को मनरेगा के तहत किए गए कामों का पूरा भुगतान करने को कहा है। सीडीओ विनीत कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम के नरेगा के तहत हो रहे कामों में तेजी लाने को कहा। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों की पूर्ण रिपोर्ट जल्द देने को कहा। ताकि मनरेगा मजदूरों को समय से मजदूरी आदि अन्य कामों में आगे लाया जा सके। सीडीओ ने बीडीओ से गांवों में कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग के साथ बैठक कर गांवों में तेजी से काम कराने को कहा। इस दौरान डीडीओ रमा गोस्वामी, पीडी बालकृष्ण टम्टा, एपीडी संगीता आर्या मौजूद रहे।