फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेक कार्निवाल में बॉलीवुड और कुमाऊंनी कलाकार देंगे प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शहर के मिनी स्टेडियम पार्क में 16 नवंबर से 18 नवंबर तक होने वाले लेक कार्निवाल को लेकर समिति के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए है। रविवार को बैठक में लेक कार्निवाल को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बॉलीवुड, कुमाऊंनी और गढ़वाली कलाकारों की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता और पैदल कर्कोटक मंदिर तक ट्रेकिंग की जाएगी। इस दौरान सचिव नितिन राणा, प्रदीप पाठक, एमसी पंत, मनोज भट्ट, रामपाल सिंह गंगोला, सौरभ रौतेला, दिनेश सांगुड़ी, देवेंद्र फत्यॉल, पंकज जोशी, रजनीश थापा, मुक्ता खड़का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें