फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल छात्रावास के लिए ट्रायल 14 से 16 अप्रैल को

विज्ञापन
maharana pratap sports college
विज्ञापन
हल्द्वानी। खेल निदेशालय उत्तराखंड के अधीन संचालित खेल छात्रावास के लिए ट्रायल 14 से 16 अप्रैल को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजन किया जा रहा है। इनमें फुटबाल, बाक्सिंग, बैडमिंटन, एथलेटिक्स एवं हाकी, क्रिकेट के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में ट्रायल लिए जायेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र एक जुलाई 2018 तक 16 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए और उसे उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिये। खिलाड़ी को आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाण पत्र भी संलग्न और सरकारी अस्पताल से फिटनेस प्रमाण पत्र भी देना होगा। खेल छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी से 26 मार्च से सुबह 10 से पांच बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। जिन खिलाड़ियों का जनपद स्तर पर चयन हो जायेगा उन्हें 15 और 16 मई को स्पार्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ट्रायल सम्मलित होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें