फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी नहीं चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय से भेंट कर काठगोदाम क्षेत्र में स्थित निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। शीशमहल और काठगोदाम क्षेत्र के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में बताया कि शीशमहल स्थित निजी विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में वहां आने वाले लोगों द्वारा मनमाने तरीके से छोटी-बड़ी गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। यदि सीबीएसई मानकों के मुताबिक इन विद्यालयों के पास पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है तो स्कूलों की मान्यता को खत्म किया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। वहां हुकुम सिंह कुंवर, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट, संजय सिंह, मोहन चंद्र तिवाड़ी, राम किशोर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें