द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राउमावि छतीनाखाल में बालिका अभिप्रेरणा शिविर में तमाम कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने बालिका उत्थान के लिए इस तरह के शिविरों की सराहना की। कहा कि जागरूकता से ही बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। विशिष्ट अतिथि पैरा लीगल एडवाइजर नंदिता भट्ट ने बालिकाओं को महिला कानून की जानकारी दी। पूर्व प्रधानाचार्य डा. डीपी चौधरी ने स्वच्छता, बालिका शिक्षा पर विस्तृत विचार रखे। बालिकाओं में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई। निबंध प्रतियोगिता में सुमन शाह, मानिका पटवाल, वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में पूजा पपने व श्वेता, विपक्ष में सोनिया पअवाल और दिव्या अव्वल रहीं। बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली प्रीति, निकता और ललिता को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष कमला देवी, पीटीए अध्यक्ष परुली देवी, छतीना प्रधान कलावती देवी, बूंगा, गीता चौधरी, शैलजा रावत, माया पंत, दीपा पांडेय, प्रमोद आर्य सहित तमाम लोग मौजूद थे।