भवाली (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ के 13 छात्र-छात्राओं का चयन प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी में तीन दिवसीय देवभूमि उद्यमिता संस्थान बूट कैंप के लिए हुआ है। चयनित छात्र-छात्राएं स्वरोजगार, स्टार्टअप के लिए अपने उत्पाद प्रस्तुत करेंगे। रामगढ़ के देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी इस बूट कैंप का नेतृत्व कर रहे हैं। चयनित छात्र-छात्राओं में ग्रुप लीडर सचिन, माही, गरिमा, निशा, ममता, महेंद्र, प्रकाश, मयंक, ललिता, कुमकुम, दीपशिखा, तनुजा और रोशनी हैं। बूट कैंप में चयन पर प्राचार्य प्रो. नागेंद्र द्विवेदी आदि ने खुशी जाहिर की है। संवाद