फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दूध, साबुदाना, तेल, घी समेत 13 के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र पर अभियान चलाकर दूध, कुट्टू का आटा, साबुदाना, तेल, घी समेत 13 खाद्य पदार्थाें के सैंपल भरे। आमजन से अपील की गई कि पैकेट बंद खाद्य सामग्री को लेबल देखने के बाद ही खरीदें। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त व अभिहीत अधिकारी अजब सिंह रावत ने बताया कि 23 व 24 सितंबर को चलाए गए अभियान में विभागीय टीमों ने हल्द्वानी व रामनगर क्षेत्र में अभियान चलाकर 18 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। दुकानों से लिए गए सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। त्योहार पर कुट्टू के आटे की बिक्री के लिए भी व्यापारियों को जागरूक किया गया है। सैंपल लेने वाली टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, असलम खां, नंदकिशोर शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें