फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 13 बीघा गेंहू की फसल जली

Tue, 21 Apr 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। करनपुर गांव में सोमवार को एक गेहूं के खेत में आग लगने से करीब 13 बीघा फसल जलकर राख हो गई। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपये की फसल का नुकसान होने का अनुमान है। फायर स्टेशन अधिकारी गोपाल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार की दोपहर करनपुर निवासी कृष्ण कुमार के गेंहू के खेत में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया कि इसके साथ ही पीरूमदारा क्षेत्र में भी झाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसे टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें