भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 1279 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में रखरखाव की सामग्री के लिए 1.22 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। इससे विद्यालयों में चाॅक, डस्टर, ग्रीन बोर्ड, विद्युत उपकरण, पंखे, पानी की टंकी, नल, अलमारी और प्रयोगशालाओं के उपकरण के साथ अन्य सामग्री खरीदी जाएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि विद्यालयों में रखरखाव की सामग्री के लिए बजट जारी किया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री खरीदी जा सकेगी।