फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त मजिस्ट्रेट से लगाई रास्ते को कब्जामुक्त कराने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत सौला के ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर गांव के पैदल रास्ते में कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना को ज्ञापन देकर कहा है कि ग्राम सभा सौला में मुख्य बाजार से जालीखान सड़क तक पैदल मार्ग है। यह रास्ता पूर्व में छह फुट चौड़ा था, लेकिन वर्तमान में रास्ते की चौड़ाई सिर्फ तीन फुट हो गई है। जिसके चलते लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। इस रास्ते में कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर इसे पूरी तरह से कब्जे में करने का प्रयास किया जा रहा है। आम रास्ता होने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। अवैध निर्माण करने वाले गांव के ही कुछ लोग हैं। ग्रामीण मंगलवार को यहां संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और गुहार लगाई कि रास्ते को कब्जे से मुक्त कराया जाए नहीं तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे। इधर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने उन्हें शीघ्र इस संबंध में सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश सिंह मेहरा, गोपाल दत्त गुणवंत, महेश चंद्र गुणवंत, रमेश चंद्र गुणवंत, प्रकाश चंद्र पपने, प्रताप सिंह खाती, प्रेम सिंह मेहरा, चंदन सिंह मेहरा, विक्की गुणवंत, मोहन सिंह जलाल सहित तमाम ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें