खाई में गिरने के बाद कार में लगी आग
बेतालघाट (नैनीताल)। विकासखंड बेतालघाट के गैस गोदाम स्थित घने जंगलों में आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग गैस गोदाम की तरफ बढ़ रही थी। इसे देख कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसलिए गोदाम के कर्मचारियों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। वन विभाग और दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। लोगों ने बताया जिस तरह से आग गैस गोदाम की तरफ को बढ़ते जा रही थी उससे स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए। स्थानीय लोगों ने गैस गोदाम की चहारदीवारी बढ़ाने, सिलिंडरों की संख्या बढ़ाने की मांग केएमवीएन प्रशासन से की है।