फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मुक्तेश्वर में 12 और हल्द्वानी में छह डिग्री गिरा पारा

Sun, 02 Apr 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारिश के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हल्द्वानी में ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शुक्रवार को हल्द्वानी में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इससे पहले चार मार्च 2015 में 46.6 मिमी बारिश हुई थी। शुक्रवार को एक ही दिन में हुई बारिश से आठ साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है।
दूसरे दिन शनिवार यानी एक अप्रैल को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा और ये 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। ये पिछले 12 साल में एक अप्रैल को सबसे कम तापमान है। अप्रैल के महीने में भी लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 12 डिग्री कम है। इसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार दो, तीन और चार अप्रैल को भी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

हल्द्वानी में देरशाम हुई बारिश से बढ़ी सर्दी
हल्द्वानी। शहर में दिन भर जहां धूप खिली रही वहीं देरशाम बारिश शुरू हो गई। देर शाम करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद तेज बौछारें पड़ने लगीं और मौसम सर्द हो गया। देर शाम बारिश होने से ठंड और ज्यादा बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें