फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन साल में 12 लोगों की मौत, ग्रामीणों में चिंता

Sat, 25 Apr 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल। पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर वन्य जीव के हमलों में बीते तीन सालों में भीमताल, धारी और ओखलकांडा ब्लॉक की 12 महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी हैं। शुक्रवार की सुबह भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत भद्ययूनी में कमल बिष्ट को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। तीन सालों में 12 मौत होने के बाद भी सरकार और वन विभाग हमले नहीं रोक पा रहा है।
विज्ञापन


-


इनकी गई जान
1- वर्ष 2023 में 10 दिसंबर को बाघ के हमले से भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में पुष्पा देवी की मौत।
2- वर्ष 2023 में भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत मलुवाताल के कसाइल में बाघ के हमले से इंद्रा देवी की मौत।
3- वर्ष 2023 में भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के ताड़ा गांव में बाघ के हमले से निकिता शर्मा की मौत।
4- वर्ष 2024 में नौकुचियाताल के सिलौटी में बाघ के हमले से लीला देवी की मौत।
5- वर्ष 2025 में बेतालघाट के ओखलढूंगा में बाघ के हमले से शांति देवी की मौत।
6- 27 दिसंबर 2025 को धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा में हेमा देवी की मौत।
7- 30 दिसंबर 2025 को ओखलकांडा की ग्राम पंचायत चमोली में हमले से रेखा देवी की मौत।
8- 11 जनवरी 2026 को धारी ब्लॉक में गंगा देवी की मौत।
9- 3 फरवरी 2026 को भीमताल के जूनस्टेट में गंगा देवी की मौत।
10- 3 अप्रैल 2026 को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला में हंसी देवी की मौत।
11- 22 अप्रैल 2026 को भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत ज्योली में हेमा पांडे की मौत।
12- 24 अप्रैल 2026 को भीमताल ब्लॉक के भद्यूनी में कमल बिष्ट की मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें