हल्द्वानी। श्री गुरु तेग बहादुर के 344वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा की ओर से पहली प्रभातफेरी निकाली गई। समूह संगत ने श्री गुरु साहिब के द्वारा उच्चारित वाणी का गायन किया। प्रभातफेरी रविवार सुबह गुरुनानक पुरा गुरुद्वारा से शुरू होकर सुभाषनगर, तिकोनिया होकर गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब राजेंद्रनगर पहुंची। यहां प्रभातफेरी में शामिल समूह संगत ने शब्द गायन के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को याद किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध समिति के मुख्य सेवादार सरदार अमरजीत सिंह बिंद्रा, सतपाल सिंह गुजराल, जसपाल सिंह, अमरजीत सिंह सन्नी, परमजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, वीपी सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार सरदार सोहन सिंह, हरविंदर सिंह कुकरेजा, रंजीत सिंह नागपाल, रक्षपाल सिंह, अवनीत सिंह, जसप्रीत सिंह, जसबीर कौर आदि थे।