हल्द्वानी। करवाचौथ के उपलक्ष्य में शीशमहल आदर्श महिला समिति की ओर से शुक्रवार को मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
करवाचौथ मेले में रुक्मिणी माहेश्वरी ने करवाचौथ की महत्ता बताई। साथ ही गीत संगीत के बीच छाया सक्सेना को करवाचौथ क्वीन के खिताब से नवाजा गया। मेले को सफल बनाने में मीनाक्षी तिवारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रेनू कार्की, गार्गी कोरंगा, गीता जायसवाल, बसु बिष्ट, शालिनी श्रीवास्तव, रुचि माहेश्वरी, नीमा मौलेखी, मधु कोरंगा आदि थे।