रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला व्यापार मंडल ने कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में कैलाश सती, अतुल अग्रवाल को संरक्षक, आशीष वर्मा को संयुक्त महामंत्री, यतीश रौतेला, पान सिंह जीना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्जुन बिष्ट को उपाध्यक्ष, भगवान चौधरी, कैलाश गिरि को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दर्शन जोशी, कुंदन बिष्ट को वरिष्ठ सचिव, विमल भट्ट को सचिव, कैलाश पंत और हरीश पांडे को कनिष्ठ सचिव, गिरीश पांडे को कोषाध्यक्ष, विजय लटवाल को सह कोषाध्यक्ष, पीतांबर सिंह को कनिष्ठ उपसचिव, पूरन बिष्ट, गोपाल मासीवाल को वरिष्ठ उपसचिव, ध्यान सिंह नेगी को प्रचार सचिव, कामरान कुरैशी को मीडिया प्रभारी, इंद्र पाल सिंह और विजय शंकर बिष्ट को लेखा परीक्षक मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी और महामंत्री डॉ. गिरीश वैला ने बताया कि कार्यकारिणी में उपमंडल क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिनिधियों को जगह दी गई है। ब्यूरो