हल्द्वानी। ऊधमसिंह नगर जिले में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत 48 सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट स्वीकृत किए हैं। जिले के विभिन्न तहसीलों में स्टैंड पोस्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से धनराशि भी मंजूर हो गई है। जलनिगम के मुख्य अभियंता आर प्रसाद ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में नौ, जसपुर में छह, बाजपुर में 13, गदरपुर में तीन, सितारगंज में 17 सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट बनेंगे। यह स्टैंड पोस्ट अनुसूचित जाति, जनजाति और आदिवासी इलाकों में स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए शासन से 1.51 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। जल्द ही सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।