हल्द्वानी। बाघ एक्सप्रेस बुधवार को भी करीब पांच घंटे विलंब से पहुंची। ट्रेन का संचालन प्रभावित होने से गोरखपुर, लखनऊ आदि स्थानों के यात्री काफी परेशान रहे। बाघ एक्सप्रेस का का हल्द्वानी पहुंचने के समय सुबह 9.25 बजे है काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन 12.10 पर पहुंची। इसी तरह दून एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से 9.20 पर पहुंची। दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस भी निर्धारित समय सुबह 5 बजे से 50 मिनट की देरी से 5.50 पर पहुंची।