हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में पीजी में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थियों ने आना शुरू कर दिया है। शनिवार को ऑल इंडिया कोटे के तहत छह अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। जीएमसी में पीजी की कुल 70 सीटें हैं, जिनमें ऑल इंडिया और स्टेट कोटे की 35-35 सीटें हैं। ऑल इंडिया स्तर पर प्रवेश के लिए हुई काउंसलिंग के बाद शनिवार को छह अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। जीएमसी के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा के मुताबिक कॉलेज में चार अप्रैल से स्टेट कोटे की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।