हल्द्वानी। डेंगू के मरीजों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं। एसटीएच में डेंगू के 14 मरीजों को भर्ती कराया गया है। मोहम्मद अंश (14) काशीपुर, सिमरन अंसारी (09) काठगोदाम हल्द्वानी, मैत्री जोशी (13) देवलचौड़, अयान (12) बिजनौर, कुनाल (13) हल्द्वानी, मनीष (15) डहरिया हल्द्वानी, खुशबू (14) काठगोदाम हल्द्वानी, मोहम्मद कैफ (13) आजाद नगर हल्द्वानी, ऋतु राज (14) बसंत विहार हल्द्वानी, अनवरी (40) हल्द्वानी, लक्ष्मी (20) हल्द्वानी, रईसा (45) उत्तर उजाला हल्द्वानी, बाबू (29) डीडीहाट और राकेश (55) हल्द्वानी को भर्ती कराया गया है। एमएस डॉ. एके पांडे ने बताया कि एलायजा की किट अभी तक नहीं मिली है।