फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिया वीआईपी के वोट की जांच का आदेश

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन ने लोक सभा चुनाव की तैयारियों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है। मंगलवार को हल्द्वानी में प्रस्तावित चुनाव संबंधी बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट को यह जानकारी डीएम को उपलब्ध करवानी होगी। डीएम ने वोटर लिस्ट में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत क्षेत्र में रहने वाले सभी वीआईपी के नाम की जांच करने का आदेश दिया है। चुनाव से पहले उनके वोट होने की पुष्टि की जानी है। इसके अलावा डीएम ने बीते दिनों सेक्टर मजिस्ट्रेट को लोक सभा चुनाव को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। अब उसी क्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेट से तैयारियों की रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों के निरीक्षण, भ्रमण, जनसंपर्क, रूट चार्ट, बूथों की स्थित के विषय में बताना होगा। इसी तरह किस बूथ पर किस कंपनी का मोबाइल सिम काम करता है यह भी बताना होगा।
विज्ञापन


डीएम ने दिया वीआईपी के वोट की जांच का आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें