फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चेक जमा करने के लिए लाइन में नहीं लगना होगा

विज्ञापन
upi sbi
विज्ञापन
हल्द्वानी। अगर आपको भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में चेक जमा करना है तो लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। पांच मिनट के भीतर चेक जमा करके बैंक से लौट सकते हैं।
विज्ञापन

बैंकों में चेक जमा करने के लिए पहले लाइन लगानी पड़ती है और जमा होने के बाद काउंटर से जमा की रसीद दी जाती थी। इसके बाद ड्रॉप बॉक्स लगा दिए गए और चेक ड्रॉप बॉक्स में डाले जाने लगे। ड्रॉप बॉक्स लगने के बाद भी ग्राहक रसीद लेने के लिए काउंटर पर ही जमा करने के लिए लाइन में लगे रहते थे। एसबीआई की मुख्य शाखा में एक मशीन लगाई है। आप चेक को मशीन में जमा कर सकते हैं, जिसके खाते में चेक जमा कर रहे हैं, उसके लिए जमा का फार्म भी चेक के साथ भरना होगा। चेक पर पीछे अपना नंबर और नाम लिखना होगा। जमा फार्म और चेक को मशीन मेें जमा करने के साथ ही दो रसीदे मिलेंगी।

अब बिना लाइन लगाए जमा कराएं चेक
एसबीआई की मुख्य शाखा में लगी मशीन
300 से अधिक चेक खाते में जमा होते हैं एसबीआई में एक दिन में

ग्राहकों की सुविधा के लिए मशीन लगाई गई है। मशीन में जमा फार्म और चेक दोनों की रसीद निकलती है। साथ ही ग्राहकों के मोबाइल पर एसएमएस भी आता है।
-मुरली मनोहर मेहता, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें