हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के नवनिर्वाचित संचालक मंडल की पहली बोर्ड बैठक में महिलाओं, किसानों, गरीब, कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए काम करने का संकल्प लिया गया। कोऑपरेटिव बैंक सभागार में हुई प्रबंध कमेटी की बैठक में बैंक के सचिव, महाप्रबंधक मनोहर सिंह भंडारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी और सभी संचालकों का बुके देकर स्वागत किया। बैंक अध्यक्ष नेगी ने सभी संचालकों से बैंक की बेहतरी के लिए काम करने का आह्वान किया। कहा कि वह बैंक के माध्यम से गरीबों, किसानों, महिला समूहों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। उन्हें उचित मूल्य पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। स्वरोजगार के लिए ई रिक्शा ऋण योजना के तहत ऋण दिया जाएगा। बैठक में बैंक की उपाध्यक्ष दीपा नयाल, संचालक किरन नेगी, राजेंद्र सिंह रावत, गोविंद सिंह बिष्ट, लीला राम, उत्तम सिंह, पूरन सिंह जलाल, रमेश चंद, सुरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, बैंक के उपमहाप्रबंधक संदीप कुमार, टीपी वर्मा, यूएस नेगी, नवीन भट्ट, हुकुम सिंह, रमेश ठठोला आदि थे।
गरीब महिलाओं, किसानों के उत्थान का संकल्प
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक प्रबंध कमेटी की पहली बैठक