फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कालेज में क्रमिक अनशन पर बैठी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय महिला कॉलेज में बुधवार को भी छात्रा संघ पदाधिकारियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। छात्रा संघ अध्यक्ष शिप्रा बसेड़ा के नेतृत्व में छात्राओं ने महिला महाविद्यालय में पीजी में नये विषय खोलने, सीटें बढ़ाने, शिक्षकों के पद सृजित कर तैनाती करने एवं सभी छात्राओं को प्रवेश दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बारिश होने की वजह से दोपहर बाद छात्रा संघ पदाधिकारी महाविद्यालय से चलीं गईं। इधर, महाविद्यालय में अब तक विभिन्न कक्षाओं में साढ़े 500 से अधिक प्रवेश हो चुके हैं। प्राचार्य डा. पीके पाठक ने कहा कि छात्रा संघ पदाधिकारियों से आग्रह कर प्रवेश प्रक्रिया खत्म कर क्लासें शुरू हो सकें, इसके प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें