फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भारी से भारी बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र बारिश को लेकर लगातार अलर्ट जारी कर रहा है मगर बारिश नहीं हो रही है। शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान था मगर एक बूंद भी नहीं गिरी। रविवार को उत्तराखंड के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। शनिवार को पूरे दिन सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बारिश न होने के कारण उमस ने बेहाल किया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूतनम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। जबकि मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.8 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें