फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ के कारण विशुवा में घर की छत पर गिरा देवदार का पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अंधड़ लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। ताड़ीखेत ब्लॉक के मल्ला विशुवा स्थित शिव मंदिर बस्ती में रविवार को गोपाल दत्त तिवारी के घर पर अंधड़ के चलते देवदार का पेड़ जड़ से उखड़कर छत पर गिर गया। पेड़ गिरते ही घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छत क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, रानीखेत नगर में रविवार की रात अंधड़ के चलते कैंट बोर्ड के पांच भवनों की टिन की छतें उड़ गईं। लोगों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली। स्थानीय नागरिकों ने खतरे का सबब बन रहे चीड़ के सूखे और खोखले पेड़ों का निस्तारण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें