बेतालघाट (नैनीताल)। रातीघाट मोटर मार्ग में घिरौली पुल में वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके मद्देनजर लोनिवि ने पुल की पहाड़ी को चौड़ी करने का फैसला लिया है। इसके चलते 30 मार्च से 12 अप्रैल तक घिरौली का पुल यातायात के लिए बंद रहेगा। लोनिवि के ईई डीएच कटियाल ने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने के लिए पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। घिरौली पुल के बंद रहने के दौरान सभी वाहन हल्सों-कोरड़ मार्ग से होकर जाएंगे।