हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारी और मेयर अपने कामों में व्यस्त हैं। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में आग लगी है। इसके धुआं कोहरे में मिलने से 10 हजार लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों ने आंख में जलन होने की बात कर रहे हैं। इंदिरानगर सहित अन्य लोगों की शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी आग बुझाने के लिए मैदान में नहीं उतर रहे हैं। कोहरे का प्रकोप बढ़ने से ट्रंचिंग ग्राउंड का धुआं वायुमंडल के निचले तल में फैल रहा है। इससे इंदिरानगर आसपास के लोगों ने सांस लेने में दिक्कत, आंख में जलन होने की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से कही है। इसके बाद भी अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया। धुएं की वजह से आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। सोमवार को लोगों ने नगर निगम पहुंचकर आग बुझाने की मांग की, लेकिन नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने कोई कर्मचारी आग बुझाने के लिए नहीं भेजा।
धुआं, कोहरे से 10 हजार लोगों का दम घुट रहा
इंदिरानगर के लोग आंखों की जलन, दम घुटने की शिकायत कर रहे
अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही