रामनगर। संयुक्त चिकित्सालय में बने ब्लड बैंक भवन के लिए जल्द ही जरूरी उपकरणों की खरीद की जाएगी। करीब छह वर्ष पूर्व बने इस भवन का सदुपयोग नहीं हो सका था। अब इस ब्लड बैंक के लिए उत्तराखंड शासन ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में 25.46 लाख रुपये का प्रावधान किया है। एसएसजे बेस अस्पताल हल्द्वानी के ब्लड बैंक के लिए भी 22.95 लाख रुपये मिलने हैं। साथ ही जसपुर, बाजपुर, किच्छा, खटीमा के सरकारी अस्पतालों में ब्लड स्टोरेज सेंटर के लिए भी दो-दो लाख रुपये प्रस्तावित हैं। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि अभी उनके पास इसका विभागीय पत्र नहीं आया है।