फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी बंद रहेगा खैरना से काकड़ीघाट के बीच हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना से काकड़ीघाट के बीच भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को भी बंद रहेगा। बीते तीन चार दिनों तक लगातार हुई बारिश के कारण द्दड़ा, खैरना, भौर्या बैंड समेत कई जगह पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा है। कौश्याकुटोली के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क पर पड़े मलबे, बोल्डर, पत्थर को हटाने के लिए 26 सितंबर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान खैरना से क्वारब की तरफ आने जाने वाले वाहन वाया रामगढ़-भवाली होकर पूर्व की भांति चलेंगे। बताते चलें कि बारिश के चलते 23 से 25 सितंबर तक भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरना से काकड़ीघाट तक प्रशासन ने यातायात प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें