फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटों में पांच जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो दिन की राहत के बाद राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों में राज्य के पांच जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। 15 अगस्त को झमाझम बारिश हुई थी। बुधवार और बृहस्पतिवार को सूर्यदेव एवं बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बारिश न होने के कारण बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटों में पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें