हल्द्वानी। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए शनिवार पांच अगस्त को भी कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय खुले पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।