गौलापार। चोरगलिया थाना पुलिस की ओर से एक सप्ताह में 103 वाहनों का चालान किया गया। थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि सात वाहनों को ओवरलोडिंग, नाबालिग की ओर से वाहन चलाने और बिना नंबर प्लेट के होने पर सीज किया गया। साथ ही इन वाहनों से 53500 का संयोजन शुल्क भी अर्जित किया गया।