रामनगर (नैनीताल)। हल्द्वानी-कालाढूंगी मार्ग पर स्थित भाखड़ा पुल के पास रविवार को बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कट गई। इस कारण बीएसएनएल का नेटवर्क करीब पांच घंटे तक ठप रहा। इस दौरान न तो कॉलिंग हुई और न ही इंटरनेट। इससे रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह करीब 11 बजे से कटी केबल को जोड़ने में विभाग के अधिकारियों को पांच घंटे लग गए। बीएसएनएल के जेई केएस रावत ने बताया कि अब केबल जोड़ दी गई है। इससे संचार व्यवस्था बहाल हो चुकी है।
बीएसएनएल का नेटवर्क पांच घंटे ठप
हल्द्वानी के पास केबल कटी, उपभोक्ता परेशान